नक्‍सली गिरफ्तार
जवान की हत्‍या और आगजनी में शामिल छह नक्‍सली गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्‍सलियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को तेज कर दिया गया है। लगातार बढ़ते नक्सली वारदातों पर लगाम लगाने के लिए धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दो जवान की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वहीं, दो नक्सली एर्राबोर आगजनी में शामिल थे। इन सभी नक्सलियों से पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।