बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय का एक और प्रभार

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय का एक और प्रभार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

ग्वालियर।  केंद्र सरकार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज इस्पात मंत्रालय का एक और प्रभार सौंपा है। इस्पात मंत्रालय का प्रभार मिलने के साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया का केंद्र सरकार में  कद और बढ़ गया ।

प्रभार मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने पिता माधवराव सिंधिया और दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा देश की आर्थिक प्रगति और विकास में इस्पात का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आज विश्व में भारत इस्पात का द्वितीय सबसे बड़ा उत्पादक है। हमारा देश 120 मिलन मैट्रिक इस्पात का उत्पादन करता है। अगले 8 साल में हमने इस्पात उत्पादन को डबल यानी 240 मिलियन मैट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा है।


इस्पात के योगदान पर बोले सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा कि बड़े उद्योगों के अलावा लघु और मध्यम इकाइयों के साथ मिलकर हम उत्पादन की क्षमता बढ़ाने पर काम करेंगे। देश के आर्थिक पहिए को बढ़ाने में इस्पात के योगदान को और बढ़ाया जाएगा। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अभी इस्पात मंत्रालय का प्रभार मिले एक ही दिन हुआ है, ऐसे में उन्होंने कहा कि अभी में इस क्षेत्र को समझूंगा और विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद ही किसी ठोस रास्ते पर चलने की कोशिश करूंगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन