ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही उनके फेसबुक अकाउंट को हैकरों ने हैक कर लिया है। हैकरों ने अकाउंट हैक कर टाइमलाइन पर कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो पोस्ट कर दिया जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की तारीफ कर रहे थे। इस वीडियो में पीएम मोदी के खिलाफ भी बयान दिए गए थे।

घटना करीब रात एक बजे की

यह घटना करीब रात एक बजे की है। पोस्ट वायरल होते ही सिंधिया की आईटी टीम हरकत में आ गई और अकाउंट को तुरंत रिकवर कर लिया। वीडियो को रात में ही हटा दिया गया। वहीं, यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अकाउंट किसने हैक किया है। एक्सपर्ट की टीम यह पता लगाने में जुटी है। वहीं, अकाउंट हैक होने को लेकर कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने किया मामला दर्ज

वहीं ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की फेसबुक आइडी हैक करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब आइडी को हैक करके पुराने वीडियो एवं फोटो डालने वाले आरोपी की खोज जारी है।

See also  मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए सेल्फ क्वारंटीन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।