ब्रेकिंग: LAC पर डिसएंगेजमेंट की बीच सेना ने लद्दाख में ऊंचाई पर तैनात कीं के-9 वज्र तोप
ब्रेकिंग: LAC पर डिसएंगेजमेंट की बीच सेना ने लद्दाख में ऊंचाई पर तैनात कीं के-9 वज्र तोप

नई दिल्ली। भारत चीन सीमा चल रहे डिसएंगेजमेंट की बीच सेना ने लद्दाख में ऊंचाई पर तैनात कीं के-9 वज्र तोप तैनात कर दी है। बता दें कि थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने हाल ही में 100 के-9 वज्र तोप सेना में शामिल की थीं। अब इन में से तीन तोपों को लद्दाख में ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में तैनात किया गया है।

शीर्ष सरकारी सूत्र ने बताया कि तीन तोपें गुरुवार को लेह पहुंची थीं, जिन्हें एक अधिक ऊंचाई वाले बेस पर ले जाया जा रहा है। यहां इसकी जांच की जाएगी क्या इन तोपों का इस्तेमाल ऊंचे इलाकों में दुश्मन के खिलाफ किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि इन तोपों के प्रदर्शन के आधार पर सेना दो या तीन अतिरिक्त रेजीमेंट के लिए इनकी खरीद का ऑर्डर दे सकती है। गुजरात में सूरत के पास हाजिरा में लार्सेन एंड ट्यूब्रो के कारखाने में तैयार की जा रही इन तोपों से संबंधित सभी गतिविधियों की जनरल नरवणे निगरानी कर रहे हैं।

See also  जन चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये अंदाज, कर गए सबके दिल पर राज...देखें वीडियो

38 किलोमीटर है मारक क्षमता

इस स्व-चालित तोप की मारक क्षमता 38 किलोमीटर की है और इन्हें मुंबई की लार्सेन एंड ट्यूब्रो ने दक्षिण कोरियाई कंपनी के साथ भागीदारी में तैयार किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।