टीआरपी डेस्क। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प. बंगाल की सियासत पर बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय ने कहा, ममता दीदी और टीएमसी की पतंग कटने वाली है। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया है कि टीएमसी के 41 विधायक उनके संपर्क में हैं। वे भाजपा में आना चाहते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय मकर संक्रांति के मौके पर इंदौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पतंगबाजी की। उन्होंने कहा, ममता दीदी की पतंग कटने वाली है। बस हमने (भाजपा) ने ढील दे रखी है। बस डोर खींचने की जरूरत है।

गिर जाएगी ममता सरकार

विजयवर्गीय ने दावा किया कि टीएमसी के 41 विधायकों की लिस्ट उनके पास है। ये सभी भाजपा में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं अगर उन्हें भाजपा में शामिल करूंगा तो बंगाल में ममता सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा, हम लिस्ट में देख रहे हैं कि किस विधायक को लेना है और किसे नहीं। अगर छवि खराब है किसी की तो हम उसे शामिल नहीं करेंगे।

वैक्सीन को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना

कैलाश विजयवर्गीय ने वैक्सीन को लेकर भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा, वैक्सीन का पूरा खर्चा केंद्र उठा रहा है। बावजूद इसके ममता बैनर्जी खुद वाहवाही में लगी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।