मुंगेली: लॉक डाउन के  के बीच छत्तीसगढ़ मुंगेली में गुरुवार सुबह शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक ने टंगिये वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। बचाने आई छोटी बहन पर भी कई वार किए। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में टंगिया लहराते हुए बाहर घूम रहा था। घटना कोतवाली क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रामगाेपाल तिवारी वार्ड निवासी सुनील उर्फ साेनू यादव कोई काम नहीं करता है। वह शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। दुकानें खुलने के बाद वह गुरुवार सुबह अपनी मां सुनीता यादव से शराब के लिए रुपए मांग रहा था। इस पर मां ने मना कर दिया और नसीहत दी कि कुछ कमाते नहीं हो। काम किया करो। तीन-तीन बहनें हैं। उनके लिए भी करना है।

See also  शरद पवार के इस्तीफा देने के बाद राजनीती में मची खलबली, सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

इस पर सोनू भड़क गया और मां पर चिल्लाते हुए टंगिये से कई वार कर दिए। चेहरे और गले पर लगातार किए गए वार के कारण सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया। इस दौरान उसकी छोटी बहन मधु बीच-बचाव करने के लिए पहुंची। सोनू ने उसके भी सिर और पेट पर कई वार किए। इससे वह वहीं पर गिर पड़ी। इसके बाद हाथ में टंगिया लिए वह बाहर लहराते हुए घूमने लगा।

सूचना मिलने पर एएसपी कमलेश्वर चंदेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से सनी टंगिया लेकर साेनू को बाहर घूमते देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही मधु को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। उसके सिर पर काफी गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।