बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बोल के कारण कई बार विवादों में भी घिरी रहती है। हाल ही में एक दिन पहले ही कंगना ने एक ट्वीट के ज़रिए ‘तांडव’ के लिए सैफ अली खान और उसके डायरेक्टर की आलोचना की थी।

इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया। जिसका बहुत सारे लोगों ने विरोध करते हुए उसे आपत्तिजनक कहा। साथ ही ‘हिंसा को बढ़ावा’ देने वाला बताते हुआ ट्विटर को रिपोर्ट कर दिया। जिसके बाद उनका ट्वीटर अकाउंट अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन अस्थाई प्रतिबंधित हटने के बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने ट्वीटर के एससीओ जैक डॉर्सी को भी आड़े हाथों ले लिया।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1351763172349382659

कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘लाइब्रस ने अपने चाचा जैक को पुकारा और मेरे खाते को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। वे मुझे धमकी दे रहे हैं.. मेरा अकाउंट/ मेरी वर्चुअल पहचान कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है। मगर मेरा रिलोडेड देशभक्त वर्जन मेरी फिल्मों के माध्यम से फिर से दिखाई देगा। तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।