अटल आवास में रह रहे संदिग्धों पर कांकेर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक
अटल आवास में रह रहे संदिग्धों पर कांकेर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक

0 मिशन सिक्योर सिटी के तहत आधी रात में दबिश, पूछताछ में 12 संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क
बस्तर संभाग का प्रवेश द्वार कहलाने वाले कांकेर जिला मुख्यालय पुलिस ने मिशन सिक्योर सिटी के तहत तलाशी अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान आधी रात को कांकेर पुलिस दलबल समेत अटल आवास में सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर जांच

की। कार्रवाई के दौरान अटल आवास योजना से 12 संदिग्धों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में 150 से अधिक जवानों ने किया।

जानकारी के मुताबिक अटल आवास कांकेर में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना और वहां बिना आबंटन के कुछ लोगों संदिग्ध रूप से के रहने की सूचना पर थाना कांकेर पुलिस द्वारा रात्रि 3:00 बजे अटल आवास कांकेर में धावा बोला पुलिस द्वारा करीब 4 घंटे तक लगातार एक-एक मकानों में लोगों से पूछताछ की गई एवं मकानों की तलाशी ली गई।

इस दौरान पुलिस ने 12 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम ने चार घंटे तक 96 मकानों की तलाशी लेकर इन मकानों में निवास कर रहे लोगों की जानकारी हासिल की है। इस दौरान ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया जो दूसरे प्रदेशों के थे और बिना मकान आवंटन के मकानों में कब्जा कर अनधिकृत रूप से रह रहे थे जिसकी सुचना भी ठाणे में नहीं दी गई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।