गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ फिल्म इंडस्ट्री के गायकों ने शूट किया गीत

गुरूनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर फिल्म इंडस्ट्री के गायकों ने दिल को छू लेने वाल खूबसूरत गीत गाया है।

इस गाने का टाइटल ‘गुरू नानक देव आए ने’ रखा गया है।

इस गाने में फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई सिंगर ने साथ दिया है।

जगमीत बल और चरणजीत सिंह गीत के बोल लिखे हैं। वहीं,  इसका संगीत मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने दिया है।

गीत को को कपिल शर्मा, ऋचा शर्मा, सलीम मर्चेंट, शान, शंकर महादेवन, शेखर और सुखशिंदर शिंदा ने गाया है।

गीत में गोल्डन टेंपल के साथ कई मुख्य गुरुद्वारों में शूट किया गया है।

आपको बता दें कि सिखों के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती के दिन को गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है.

इस दिन सिख समुदाय के लोग प्रभातफेरी निकालते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार सेवा करते हैं.

See also  पूर्व BMO पर लगा शासकीय कोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने की शिकायत

सिखों के पहले गुरू रहे नानक देव के जन्म को दिवाली के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा को मनाया जाता है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।