टीआरपी डेस्क। करीना कपूर और सैफ अली खान 7 सालों से हंसता खेलता सुखी वैवाहिक

जीवन बिता रहे हैं। जितनी ही प्यारी इनकी शादी चल रही है उतना ही प्यारा था सैफ का शादी

के लिए प्रपोज़ करना और करीना का उनको दो बार रिजेक्ट करना।

 

 

हुआ यूं कि करीना कपूर और सैफ अली खान उस दौरान, यशराज फिल्म्स की फिल्म टशन में काम

कर रहे थे और उसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। सैफ ने तुरंत ही करीना को शादी के लिए

प्रपोज़ कर दिया। करीना कपूर ने उस वक्त सैफ के प्रपोज़ल को सीरियसली नहीं लिया। उस वक्त

दोनों ग्रीस में शूट कर रहे थे। इसके बाद लद्दाख में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और सैफ ने बेबो से

वापस वही सवाल किया।

 

 

करीना का जवाब था – हम एक दूसरे को ठीक से नहीं जानते हैं। पहले हमें एक दूसरे को अच्छे से

जान लेना चाहिए। इसका मतलब था कि बेबो ने ना नहीं की थी लेकिन बेबो ने हां भी नहीं की थी।

 

10 साल छोटी हैं करीना

करीना कपूर सैफ अली खान से उम्र में पूरे 10 साल छोटी थीं। इन दोनों का लंबे समय तक अफेयर

चला था जिसके बाद जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया था।

 

शानदार रॉयल कपल

सैफ अली खान और करीना कपूर किसी शानदार रॉयल कपल से कम नहीं लगते हैं। और वाकई उन्हें

देखकर साफ लगता है कि वो दोनों किसी और के लिए नहीं बने थे।

 

कुर्बान में रोमांस

 

 

इन दोनों ने फिल्म टशन में एक साथ काम किया और दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगे। इसके

बाद दोनों ने फिल्म कुर्बान में भी काम किया, जिसमें दोनों के बीच काफी रोमांस दिखाया गया था।

 

एक शर्त पर की शादी

 

 

सैफ अली खान करीना के लिए काफी सीरियस थे और वो उनसे शादी करने का मन बना चुके थे।

एक बार एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि उन्होंने एक ही शर्त पर सैफ से शादी की थी।

शादी के बाद भी काम

करीना ने बताया था कि उन्होंने सैफ से कहा थी कि वो हमेशा आत्मनिर्भर रहना चाहती हैं। वो शादी

के बाद भी अपने करियर को दांव पर नहीं लगाएंगी।

 

पैसा कमाना चाहती हैं

करीना ने कहा कि वो शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना बंद नहीं करेंगी। वो हमेशा अपनी ज़िंदगी

में पैसा कमाना चाहती हैं।

 

पत्नी भी बनेंगी और एक मां भी बनेंगी

करीना का आगे कहना था कि वो एक पत्नी भी बनेंगी और शादी के बाद एक मां भी बनेंगी, लेकिन

इसके लिए वो कभी भी अपने काम को नहीं छोड़ेंगी।

 

और मर मिटे सैफ

बस करीना की इन बातों पर सैफ का और भी दिल आ गया और उन्होंने हर शर्त के लिए हां कह दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।