Breaking : इस जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखें आदेश
Breaking : इस जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखें आदेश

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकर हमने लॉकडाउन पर फैसला लिया है। विशेषज्ञों की राय के अनुसार हम 7 जून सुबह 6 बजे तक सख्त प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी जिला अस्पतालों में कोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने का फैसला लिया है।

केरल में 30 मई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

केरल में लॉकडाउन को 30 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और त्रिशूर में ट्रिपल लॉकडाउन कल यानी शनिवार से वापस ले लिया जाएगा क्योंकि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। वहीं मलप्पुरम में ट्रिपल लॉकडाउन जारी रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।