श्रीनगर।  हटने के बाद कश्मीर दौरे पर आए यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने अपने दौरे के

दूसरे दिन भारतीय मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अपने इस दौरे के

बाद सासंदों के दल की तरफ से मीडिया को संबोधित करते हुए एक सदस्य ने इस दौरे को लेकर भारतीय

मीडिया द्वारा दी गई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे दौरे को

गलत तरीके से पेश किया गया है। हम यहां घूमें और यहां के हालातों को देखा जिसके बाद हम कह

सकते हैं कश्मीर के लोग शांति और विकास चाहते हैं।

 

कश्मीर के दौरे के बाद बोले.हमें राजनीति से लेना-देना नहीं

वहीं एक अन्य सासंद ने कहा कि हमें राजनीति से लेना-देना नहीं। हम अफगानिस्तान के अलावा सीरीया व

अन्य देशों का दौरा भी कर चुके हैं। हम कश्मीर में भी तथ्य इकट्ठे करने आए हैं। यहां के जमीनी हालात

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त

और सरकार द्वारा लाए जा रहे बदलावों के बारे में जानना चाहते थे। हमने लोगों से बात की तो वो भारतीय

नागरिक के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं। एक भारतीय के रूप में अपनी पहचान चाहते हैं। हम उम्मीद

करते हैं कि यहां हालात और सुधरेंगे। लोगों का कहना है कि कश्मीर में भारी भ्रष्टाचार है, यहां केंद्र की

तरफ से काफी पैसा आता है लेकिन विकास के काम नहीं होते।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।