बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में कटिहार बना नंबर वन, दूसरे नंबर पर पहुंचा दिल्ली

देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में कटिहार बना नंबर वन, दूसरे नंबर पर पहुंचा दिल्ली
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में बिहार का कटिहार पहले नंबर पर पहुंच गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक में बहुत खराब एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए गए आंकड़ों में 163 अलग अलग शहरों के प्रदूषण के स्तर को मापा है। इसके अनुसार बिहार के कटिहार में 7 नवंबर को 163 भारतीय शहरों में सबसे अधिक एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 360 था। आंकड़ों से पता चलता है कि दूसरे नंबर पर दिल्ली का एक्यूआई 354 रहा। वहीं एनसीआर के नोएडा का 328 और गाजियाबाद का एक्यूआई 304 रहा।

प्रदूषित शहरों में ये भी शामिल

इसके अलावा कई और शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब मापा गया। बिहार के बेगूसराय में एक्यूआई 339, हरियाणा के फरीदाबाद में 338, बल्लभगढ़ का 334 रहा। वहीं बिहार के ही सिवान का 331, सोनीपत में 324, ग्वालियर में 312 और गुरुग्राम में एक्यूआई 305 रिकॉर्ड किया गया।

सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 13 बिहार से

बिहार के विभिन्न शहरों की अगर बात कर ली जाए तो बिहारशरीफ में एक्यूआई लेबल अगर 414 है तो पटना में यह 301 है, जो बहुत खतरनाक स्तर का है। मुजफ्फरपुर में एक्यूआई 369, बक्सर में 359 है जो बहुत खराब माना जाता है। छपरा में एक्यूआई 353 है और वो भी बहुत खराब माना जाता है। सहरसा का एक्यूआई 352, कटिहार में 345, किशनगंज में 335, पूर्णिया में 335, भागलपुर में 332, सासराम में 319, मोतिहारी में 291 है।

गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

https://twitter.com/CPCB_OFFICIAL/status/1589596409472614400

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन