बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Top Stories

KBC-13: सीजन के पैटर्न में हुआ बदलाव, जानिए किस तरह रहेगा आपका पसंदीदा शो

KBC 13 hosted by Amitabh Bachchan
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

नई दिल्ली। भारत का पसंदीदा क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन के लिए वापसी कर रहा है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जिसका मतलब है कि अमिताभ बच्चन एक बार फिर हाजिर होंगे अपने सवालों के पिटारे के साथ। बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में चुने हुए लोगों को ‘हॉट सीट’ पर लाने के लिए मेकर्स पूरी तरह से तैयार है। लोकप्रिय क्विज शो का प्रीमियर 23 अगस्त टेलीविजन पर रात 9 बजे होगा। ‘ऑडियंस पोल’ की लाइफलाइन KBC 13 में वापसी कर रही है, पिछले सीजन में कोरोना महामारी के कारण इसे बदल दिया गया था।

यह भी पढ़ें :- ब्रेकिंग: अमिताभ बच्चन के बंगले और 3 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की अफवाह फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

आज रात आ रहा प्रीमियर

‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है जिसने हर सीजन में कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. अब एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से इसके प्रोमो हर जगह छाए हुए हैं. आखिरकार आज रात नौ बजे से ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शुरुआत होगी.

KBC-13 TODAY
शो के पैटर्न में काफी कुछ नए बदलाव किए गए हैं। जिससे की दर्शकों को नए रोमांच के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 का आनंद लेने का मौका मिलेगा

यह भी पढ़ें :- सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सभापति का अनूठा आयोजन… भूपेश नाम के 28 लोगों का करेंगे सम्मान

डिजिटल प्लेटफॉर्म कैसे देखें केबीसी 13

जिनके पास टेलीविजन तक पहुंच नहीं है, वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कौन बनेगा करोड़पति 13 क्विज शो देख सकते हैं। केबीसी 13 का प्रीमियर सोनीलिव पर होगा। साथ ही इसे जियो टीवी पर स्ट्रीम करने के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्टूडियो के दर्शकों को एकबार फिर से केबीसी 13 लाइव देखने का मौका मिलेगा।

KBC-13 TODAY hosted by Amitabh Bachchan
शो के पैटर्न में काफी कुछ नए बदलाव किए गए हैं। जिससे की दर्शकों को नए रोमांच के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें :- जन्मदिन के जश्न पर छाया मातम, सेलिब्रेशन के वक्त लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, युवक की मौत

किए गए नए बदलाव

शो के पैटर्न में काफी कुछ नए बदलाव किए गए हैं। जिससे की दर्शकों को नए रोमांच के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 का आनंद लेने का मौका मिलेगा। बात अगर लाइफलाइन की करें तो इस बार 50:50 (जिसमें चार विकल्पों में से 2 गलत उत्तर हटा दिए जाएंगे), आस्क द एक्सपर्ट (जिसमें प्रतियोगी एक प्रोफेशनल एक्सपर्ट से मदद ले सकता है) और फ्लिप द क्वेश्चन (जिसमें प्रतियोगी को प्रश्न बदलने का एक अवसर मिलेगा) शामिल हैं। साथ ही चौथी लाइफलाइन ऑडियंस पोल की इसबार फिर से जोड़ी कई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर