टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ढाबा संचालक के अपहृत बेटे को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता बच्चे को नागपुर के साकोली इलाके में छोड़ कर भाग गए थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, जहां से बच्चे को पुलिस ने बरामद किया है।

गुरप्रीत को नागपुर में छोड़कर भाग खड़े हुए

जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ता कारोबारी के बेटे गुरप्रीत को नागपुर में छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद जब गुरप्रीत दुर्ग वापस आने के लिए नागपुर बस स्टैंड पहुंचकर बस पर सवार हो रहा था, तब नागपुर बस स्टैंड पहुंचकर पुलिस ने तत्परतापूर्वक गुरप्रीत को अपने कब्जे में ले लिया। गुरप्रीत को सकुशल घर वापस लाया जा रहा है।

पुलिस टीम बच्चे को लेकर लौट रही

राजनांदगांव पुलिस की टीम बच्चे को नागपुर से लेकर रवाना हो गई है, कुछ ही देर में टीम बच्चे के साथ जिले में पहुंचेगी। इसके बाद इस मामले का खुलासा होगा। बता दें कि शनिवार रात आरोपियों ने सोमनी थाना क्षेत्र के उड़ता पंजाब ढाबा से नाबालिक गुरप्रीत सिंह को उठा लिया था। इसके बाद गुरप्रीत सिंह के मां से 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस बालक को छुड़ाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। कहा जा रहा है बच्चे का अपहरण आईपीएल सट्टे के पैसे के लेन-देन को लेकर किया गया था।

See also  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कोनी थाना प्रभारी समेत 7 निरीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।