टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव इलाके में सोमनी थाना इलाके से बीती रात एक 16 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। दरअसल, यह घटना उड़ता पंजाब नाम के ढाबे में हुई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त नाबालिग ढाबे में मौजूद था, उस वक्त कुछ लोग एसयूवी में आए और बच्चे को उठाकर साथ ले गए।

जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे का बदमाशों ने अपहरण किया है, वह उड़ता पंजाब ढाबे के संचालक बलजीत सिंह सेठिया का बेटा है. इस घटना के बाद काफी देर तक ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल था। फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

देर रात आया फोन

जानकारी के मुताबिक इस मामले में 50 लाख रुपए की फिरौती की बात सामने आ रही है। बीती रात अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की मां को फोन किया। किडनैपर ने फोन पर कहा कि भैया (बच्चे के पिता) का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए आपको कॉल किया भाभी जी, 50 लाख रुपयों का बंदोबस्त करें और बच्चे को ले जाएं।

See also  कोरोना से निपटने सरकार की कोशिश की सोनिया ने की तारीफ, चिट्ठी लिख पीएम को दिए सुझाव

सट्‌टे और शराब के लेने से जुड़ा है मामला

पुलिस मामले में सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। कई तरह के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। ढाबा संचालक के शराब और सट्‌टे के कारोबार से जुड़े होने जैसी बातें सामने आईं हैं। पुलिस को शक है कि इससे जुड़े बड़े लेन-देन में गड़बड़ी की वजह से बदले की भावना से बच्चे को किडनैप किया गया हो। घटना में इस्तेमाल एसयूवी महासमुंद के नंबर की थी। महासमुंद के एक बडे़ शराब माफिया से भी इस केस के तार जुड़ रहे हैं। भिलाई के सट्‌टा माफियाओं पर भी पुलिस की नजर है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।