1 रुपए का सिक्का
1 रुपए का सिक्का जानिए कैसे आपको बना सकता है लखपति

टीआरपी डेस्क। “OLD IS GOLD” ये कहावत तो आपने सुना ही होगा। यह कहावत अब पुराने 1 रुपए के कीमती सिक्के के लिए परफेक्ट साबित होती नजर आ रही है. दरअसल, पुराने सिक्के जमा करने वाले शौक़ीन लोगों के लिए एक राहतभरी खबर है. अगर आपको भी पुराने सिक्के जमा करने का शौक है, तो यह शौक आपको करोड़पति बना सकता है।

वेबसाइट में पुरानी चीजों को बेचकर लोगों के करोड़पति बनने के किस्से तो आपने सुने ही होंगे। वहीँ, जब कोई चीज पुरानी हो जाती है तो वह एंटीक श्रेणी में आ जाती है। ऐसे सामानों की इंटरनेशल मार्केट में काफी डिमांड होती है। साथ ही इसके एवज में ढेर सारा पैसा भी मिलता है। इसी तरह लाखों रुपये घर बैठे कमाने का मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट में मिल रहा है।

आइये अब जानते हैं कि आखिर वो कौन सा 1 रुपये का सिक्का है जो आपकी किस्मत बदलकर आपको घर बैठे लखपति-करोड़पति बना सकता है। ज्ञात हो कि बीते कुछ सालों से देश में कई सिक्कों को बनाने का काम बंद हो गया है। जिससे इन सिक्कों की कीमत काफी बढ़ गई है। इन दुर्लभ सिक्कों के अलावा, भारत में कई लोग महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की खरीदारी करना भी पसंद करते हैं। तो वहीँ कुछ लोग दिवाली, अक्षय तृतीया पर ऐसे सिक्कों की खरीदारी करना पसंद करते हैं।

 

बता दें कि ई-कॉमर्स साइट क्विकर (Quickr) पर महारानी विक्टोरिया (ueen Victoria) के साल 1862 के सिक्के बिक रहे हैं। इस वेबसाइट पर ये सिक्के 1.5 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। साल 1862 में बना एक रुपये का चांदी का सिक्का दुर्लभ सिक्कों की श्रेणी में आता है। इससे आप 1.5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

जानिए रजिस्ट्रेशन का तरीका

वहीँ, अगर आपके पास ऐसे दुर्लभ सिक्के हैं जिसे आप बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर एक ऑनलाइन विक्रेता (Seller) के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की एक तस्वीर पर क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड करें। यदि आप भाग्यशाली हैं, तो खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेगा। फिर आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।