टीम इंडिया
टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले जानें कितने दिन रहना पड़ेगा क्वारंटीन

टीआरपी डेस्क। शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इस दौरान टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। लेकिन श्रीलंका टूर पर जाने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को अपने ही देश में 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। ये पृथकवास आगामी 14 जून (सोमवार) से शुरू होगा। इससे बाद जब भारतीय टीम कोलंबो पहुंचेगी उसे वहां पर भी सात दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा। पृथकवास के बाद सीरीज से पहले अभ्यास के लिए शिखर धवन की टीम कोलंबो में तीन इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी।

मीडिया से बातचीत में बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि नई बात ये है कि श्रीलंका बोर्ड ने ये सुनिश्चित किया है कि भारतीय खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से पहले कुछ अभ्यास मैच खेलना चाहते थे। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए ये इंट्रा स्क्वायड मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले श्रीलंका ए टीम के खिलाफ नहीं होंगे।

See also  विराट बने किंग, बनाए साल में सबसे ज्यादा रन

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका ए टीम के साथ कुछ वार्म-अप मैच खेलना चाहते थे। लेकिन कोविड19 प्रोटोकॉल के चलते ये संभव नहीं है। लेकिन इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से इंट्रा स्क्वायड मैच खेलने की सिफारिश की गई। जिसके बाद सीरीज से पहले तैयारी के लिए भारतीय टीम एक टी-20 मैच और 2 एकदिवसीय इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी।

28 जून को टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी

भारतीय टीम की बात करें तो उसे सोमवार से अगले सात दिन तक कठिन प्रथकवास में रहना होगा। इसके बाद अगले सात दिन तक टीम इंडिया नॉर्मल क्वारंटीन में रहेगी। इस दौरान भारतीय टीम इंडोर ट्रेनिंग करेगी। वहीं 28 जून को टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।