गृह मंत्री
वेबिनार: कोरोना महामारी से लड़ने और प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए जानें गृह मंत्री ने क्या कहा

रायपुर। कोरोना महामारी से लड़ने और कोरोना प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने साहू समाज से आग्रह किया है। गृहमंत्री साहू आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के पदाधिकारियों की वेबिनार में शामिल हुए। उन्होंने समाजिक पदाधिकारियों से कहा कि हमें पिछले वर्ष की अनुभव के आधार पर इस वर्ष भी कोरोना महामारी से लड़ाई लड़नी है और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है।

पूरे प्रदेश में समन्वय बनाकर मानवसेवा का कार्य करें

उन्होंने समाज प्रमुखों से कहा कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने जिलों में अधिक से अधिक लोगों को मास्क वितरण करें और वेक्सिनेशन के लिए जागरूक करें। उन्होंने जरूरतमंदों को सूखा राशन वितरण करने का भी आग्रह किया। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे सभी सामाजिक साथी पूरे प्रदेश में समन्वय बनाकर मानवसेवा का कार्य करते रहें। हर तहसील एवं परिक्षेत्र में कोरोना से दिवंगत हुए लोगों के परिजनों की हर संभव सहायता मुहैया कराई जाए।

See also  भारत का रुद्रम-1 पलभर में दुश्मन के रेडार को कर देगा तबाह, डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक किया एंटी रेडिएशन मिसाइल का परीक्षण

गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री ने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष हिरवानी एवं उनकी टीम और चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी साथियों को कोरोना काल में किये गए सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के उन सभी लोगों को जो कोरोना काल में मानव सेवा के लिए तन-मन-धन से लगे हुए उनकी सराहना की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।