TRPDESK.भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर चीनी अधिकारी की नाराजगी पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का मानना है कि कोरोनावायरस (Covid-19) की उत्पत्ति चीन के वुहान (Wuhan) शहर में हुई है. दरअसल, बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए चीन के काउंसलर लियू बिंग ने सिंह को लिखे पत्र में कहा कि कोरोनावायरस को चीनी वायरस करार देना “कलंक लगाने वाला काम” है.

हालांकि, सिंह ने चीनी काउंसलर (दूतावास के अधिकारी) को जवाब देते हुए लिखा कि पूरी दुनिया का यही मानना है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा- “मुझे आज आपका संदेश मिला और मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि न सिर्फ मैं बल्कि पूरे विश्व का मानना है कि कोरोवायरस की उत्पत्ति वुहान से हुई है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि कोरोनावायरस नहीं है बल्कि यह चीनी वायरस है.”

See also  जम्मू कश्मीर में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल, सात दिनों तक जारी रहेगी सर्विस

विधायक ने चीन सरकार से आग्रह किया है कि वह कोरोनावायरस का इलाज करने के लिए दवा बनाने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का सहयोग दे ताकि पूरी दुनिया को इस खतरनाक वायरस से बचाया जा सके.

कोरोनावायरस की वजह से दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित है. वहीं, भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8,356 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 909 नए मामले आए हैं और 34 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 716 लोग ठीक हुए हैं.

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  चीन की वजह से हजारों भारतीय नाविकों की नौकरी पर खतरा! जानें पूरी खबर

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।