सोल। दुनिया से सबसे क्ररतम तानाशाह इन दिनों बाहुबली अवतार में नजर आ रहे हैं। जिनकी निगाह पड़ते ही लोगों की सांसें रूक जाती है उनका बाहुबली अवतार इस बार दुनिया के लिए हैरानी का सबब तो बन ही रहा है दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के भी पसीने भी छूट रहे हैं।
आपको बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों से काफी खफा चल रहे हैं यही वहज है कि उन्होंने अमेरिका के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि इनकी वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

क्या है ‘माउंट पाइकेतो’ से कलेक्शन

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने कल किम को सफेद घोड़े पर ‘माउंट पाइकेतो’ जाते दिखाया। कोरियाई प्रायद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को उत्तर कोरियाई लोग पवित्र मानते हैं। घोड़े पर महत्वपूर्ण चोटी का दौरा करने को जानकार किसी बड़े ऑपरेशन की शुरुआत भी मान रहे हैं।
बता दें कि किम महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अक्सर माउंट पाइकेतो आते हैं। सोल और वॉशिंगटन के साथ कूटनीतिक संबंध शुरू करने से पहले 2018 में भी वह यहां आए थे।

See also  मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

बर्फबारी के बीच घुड़सवारी से भी नहीं चुके

किम जोंग-उन का इस दौरे के दौरान अलग अंदाज नजर आया। ब्राउन रंग के ओवरकोट और बूट्स में किम ने बर्फबारी के बीच घुड़सवारी की। नॉर्थ कोरिया के बारे में बाहरी दुनिया के लोगों को कम ही चीजें पता हैं। राज्य प्रायोजित मीडिया की ओर से जारी तस्वीरों में नजर आ रहे दृश्य किसी फिल्म के सीन की तरह खूबसूरत लग रहे हैं।
ब्राउन रंग के ओवरकोट में किम ने बर्फबारी के बीच ही घुड़सवारी की और मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। माउंट पाइकेतु की चोटियों पर घुड़सवारी किम के पारिवारिक इतिहास के लिहाज से भी खास रहा है। इससे पहले उनके पूर्वज भी महत्वपूर्ण काम अंजाम देने से पहले इस चोटी का भ्रमण करते थे। किम के परिवार में इसे आध्यात्मिक स्थल के तौर पर देखा जाता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  अब 'शिव-पार्वती' को सिगरेट पीते दिखाया, पहले काली को सिगरेट पीते दिखाया था, आखिर चाहती क्या है डायरेक्टर, लीना मणिमेकलई के नए ट्वीट से भड़का गुस्सा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।