टीआरपी डेस्क। कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र मे एक बारहसिंघा की मौत हो गई है।बारहसिंघा पर कुछ कुत्तो ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार बारहसिंघा पानी की तलाश में आया था।

मिली जानकारी के अनुसार बरपाली रेंज के ग्राम पंचायत मोहरा गांव में पानी की तलाश में जंगल से भटक कर बारहसिंघा गांव के नजदीक तलाब पहुंचा था। जहां बारहसिंघा को देखकर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बारहसिंघे को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया।

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वनकर्मियो को दिया लेकिन सूचना देने के बाद जब तक वन कर्मी पहुचते तब तक काफी देर हो चुकी थी और बेजुबान जानवर दम तोड़ चुका था। बता दें कि इस क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवर पानी की तलाश में आते हैं और उनकी मौत भी लगातार हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  सीजी: कोल कारोबारी के ठिकाने पर आईटी की रेड, घर को कब्जे में लेकर खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।