कोरबा एसपी
कोरबा एसपी ने महज 48 घण्टे में बदला तबादला आदेश

कोरबा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने अपना ही आदेश महज 48 घण्टे के भीतर बदल दिया। 24 मई को जारी 6 टीआई के तबादले में कोतवाली व कटघोरा के लिए फिर से फेरबदल हुआ है। इसको लेकर महकमे में जमकर चर्चा हो रही है।

अब कोरबा शहर के नए कोतवाल लखन पटेल होंगे। सोमवार की देर शाम 6 निरीक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया था, जिसमे उरगा थाना प्रभारी को कटघोरा और कटघोरा टी आई अविनाश सिंग को कोतवाली का प्रभार दिया गया था। पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने इस आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। जिसमे कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंग को यथावत कटघोरा में रखते हुए कोतवाली का प्रभार लखन पटेल को सौंपा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  मनेंद्रगढ़: कन्या विवाह में नकली मंगलसूत्र का खुलासा, कलेक्टर की जांच में शिकायत सही, DPO दोषी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।