कोविड कंटेनमेंट
30 जून तक जारी रखें कोविड कंटेनमेंट प्रयास, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब नए संक्रमित मामलों में राहत मिलने लगी है। अब नए कोरोना केस के मामलों में गिरावट देखी जा रहा है। देश में गुरुवार को 2 लाख 57 हजार मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 3,57,630 लोग कोरोना से रिकवर होकर घर लौटें हैं। वहीं पिछले 1 सप्ताह में रोजाना 21 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। देश में अब 10.45% पॉजिटिविटी रेट रह गई है।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड के मौजूदा दिशा-निर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि जिन जिलों में अधिक मामले हैं, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मंत्रालय ने कहा कि नियंत्रण को कठोरता से लागू करने से दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे भारत में कोविड के मामलों में गिरावट हुई है।

See also  सड़क हादसा: अंबिकापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 2 व्यापारियों की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।