रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव ( kulbhushan jadhav ) की फांसी पर लगी रोक भारत की जीत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय हुआ है। पकिस्तान अलग थलग पड़ गया है, अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट मे हम जीत गये हैं। यहां तक की चीन भी हमारे साथ आ गया,यह मानवाधिकारों और नये भारत की जीत है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी ( Bhratiya Janta Party ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने कही।

सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) गुरूवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाम 4 बजे से सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद वे शाम 6.40 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी उपाध्यक्ष सिन्धी समाज के तीर्थ स्थल शदाणी दरबार पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने यहां मंदिर में भगवान के दर्शन किए उसके बाद शदाणी दरबार परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर शदाणी दरबार के सन्त युधिष्टीर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सहित सिन्धी समाज के लोग मौजूद रहे।

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता चमन लाल गुप्ता का निधन, PM मोदी ने जताया शोक कहा-उनके निधन से दुखी

 

 

सदस्यता अभियान की समीक्षा

भाजपा ( BJP ) प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश के सभी जिला इकाईयों से सदस्यता अभियान प्रभारी, सह प्रभारी और जिलाध्यक्ष मौजूद हैं। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेन्डी ,सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित हैं। सदस्यता अभियान की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा जारी है। शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में प्रदेश भर से आए प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) एकात्म परिसर में जनसंघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ सम्मान समारोह और विशिष्टजनों के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता लेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।