लालू यादव

नेशनल डेस्क। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दुमका कोषागर से अवैध निकासी के मामले में उनको जमानत मिल गई है। कोविड संक्रमण के नियम के चलते उन्हें जेल से निकलने में कुछ देरी हो सकती है। बेल बांड भरने के बाद जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी।

लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उन्होंने अपनी आधी सजा काट ली है। साथ ही उनकी उम्र काफी हो गई है और उन्हें गंभीर बीमारियों ने भी ग्रसित कर लिया है इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। इस मामले में आधी सजा पूरी करने वाले बाकी के दोषियों को जमानत मिल चुकी है। इस बीच रांची हाईकोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो को जमानत का फैसला सुनाया।

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को माकूल जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाए गए नियम के तहत जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि बेल बॉन्ड समेत तमाम प्रक्रिया को देखते हुए लालू प्रसाद यादव को बाहर आने में 3-4 दिन लग सकते हैं। एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर तय होगा कि लालू यादव को कब पटना लाया जाए। फिलहाल सारी बातें बाद में होंगी, अभी खुशी मनाने का वक्त है। पूरे बिहार में लालू यादव के जमानत पर मिठाई बंट रही है।

See also  आधिकारिक तौर पर बदल जाएगा ट्वीट का नाम, जनिए कब से लागू होगी नई एक्स पॉलिसी…
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।