टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू और अनंतनाग पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-मुस्तफा के प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ्तार किया है।

जम्मू पुलिस महानिरीक्षक ने ट्वीट के जरिए बताया कि मलिक की गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह जम्मू में आतंकी हमले की योजना बना रहा था।

लश्कर-ए-मुस्तफा, जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि लश्कर-ए-मुस्तफा कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद की एक शाखा है। जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया, “जम्मू के कुंजवानी के नजदीक आतंकी हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। जब हम उसे गिरफ्तार करने पहुंचे, तो उसने पुलिस बल पर हमला कर दिया।”

हमले से पहले आतंकी को किया मौके पर गिरफ्तार

जानकारी अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लश्करे-मुस्तफा का चीफ जम्मू में आया हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस इस पर काम करने में लगी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि यह कमांडर कुंजवानी इलाके में एक शॉपिंग माल के पास है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा और आतंकी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल इस टीम को लीड कर रहे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह लश्करे-मुस्तफा का चीफ है।

See also  जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर फारूक अहमद भट्ट,मारे गए 5 आतंकियों में एक

यह संगठन जैश आतंकी संगठन के अधीन काम करता है। पूछताछ के दौरान आतंकी ने बताया कि वह जम्मू में हमला करने की फिराक में आया था। साथ ही हमले के लिए प्लान बनाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले कि वह कोई हमला करता पुलिस की तरफ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस तरह से पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए आतंकी को गिरफ्तार करके कोई बड़ी घटना होने से टाल दी। आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जम्मू में कोई बड़ी घटना करने की फिराक में था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।