रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस के विधायक और मंत्री ही चला रहे हैं। जबकि भाजपा के शासनकाल में तो 15 साल अधिकारियों ने सरकार को चलाया है, उस दौर में विधायक तो क्या मंत्रियों की भी नहीं चलती थी।

भूपेश बघेल ने यह बात अपने दौरे से पूर्व मीडिया से चर्चा करते हुए कही। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह कहते हुए कटाक्ष किया था कि प्रदेश में कांग्रेस के विधायक दुखी हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इसी बयान के संदर्भ में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि तब भाजपा के एक मंत्री ने सदन में कहा था कि संबंधित फाइल उनके पास नहीं है, वही फाइल एक अधिकारी के लॉकर में मिली थी। भाजपा से तो अच्छी सरकार अब चल रही है, आज राज्य में प्रजातंत्र है।

आगामी बजट के बारे में चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि फिलहाल विभागों की समीक्षा हो रही है, पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा और कौन सी नई योजना लाई जाए, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।