रायपुर। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown 3) के तीसरे चरण में शराब की दुकानें (liquor shops) खोलने की अनुमति दे दी है। काफी लंबे समय बाद शराब दुकान के खुलने से मदिरा प्रेमियों की दिवानगी का आलम देखने मिला। उत्साह ऐसा कि सुबह 7 बजे से ही लोग लाइन में खड़े हो गए हैं।

आपको बता दें कि लॉकडाउन 3 में केंद्र सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि हर व्यक्ति मास्क लगाकर या चेहरा ढंककर ही बाहर निकलेगा।

प्रदेश में सामने आई तस्वीरों में यह अच्छी बात है कि लोग मास्क भी लगाकर आए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए मार्क पर ही खड़े हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार रायपुर के मोवा क्षेत्र में शराब की दुकान खुली। यहां दुकान के बाहर शराब खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतरें देखने को मिलीं। यहां सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया है।

See also  कोरोना ब्रेकिंगः राजधानी के होटलों में ठहरने वालों की होगी कोरोना जांच, तीन अलग-अलग बिंदुओं पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

शराब दुकान में किसी प्रकार का विवाद या लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो इस हेतु कड़े सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।