रायपुर। प्रदेश के मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो राज्य सरकार जल्द ही शराब दुकानें चालू कर सकती है। लॉक डॉउन के दौरान शराब दुकानों के संचालन के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

शराब दुकान शुरू किए जाने के संबंध में शासन का तर्क है कि हाल ही में शराब के विकल्प के रूप में स्प्रिट का सेवन करने के बाद 2 लोगों की मौत से यह बात सामने आई है कि लोग शराब नहीं मिलने के कारण आत्मघाती कदम उठा रहे हैं । साथ ही यह भी कहा गया है कि कुछ स्थानों पर शराब नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की कोशिशें भी हुई है।

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स को आधार बनाकर यह कहा गया है कि कई स्थानों पर शराब दुकानों में चोरियां भी हो रही हैं ।इन तमाम बातों को मद्देनजर रखते हुए राज्य शासन ने जल्द शराब दुकान शुरू खोलने के संकेत दिए हैं।

See also  CG BREAKING: कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, करीब 40 लोगों का चल रहा था ईलाज, शॉर्ट सर्किट की आशंका

आबकारी विभाग के विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है

“मदिरा की अनुपलब्धता के फलस्वरूप मदिरा प्रेमियों द्वारा अवैध मदिरा के उपयोग के कारण राज्य में लोगों की मृत्यु हुई है। जिलों में मदिरा प्रेमियों द्वारा आत्महत्या किया गया है अथवा आत्महत्या का प्रयास किया गया है। कई मदिरा प्रेमियों के द्वारा चोरी कर मदिरा का उपभोग किये जाने का समाचार भी प्राप्त हुआ है।

राज्य सरकार के आबकारी विभाग ने इन कारणों का उल्लेख करते हुए मदिरा दुकानों को पुनः खोलने का फैसला किया है। लॉकडॉउन के दौरान यह दुकानें कैसे चलें इसके लिए चार सदस्यीय समिति भी बनाई गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।