नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजें देशवासियों से कोरोना (COVID-19) के संबंध में चर्चा कर रहे हैं। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की शाम को देशवासियों से बात की थी और पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

सुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को रोकने के उपायों सहित इससे जुड़े मुद्दों पर गुरुवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और स्पष्ट किया कि पूरे देश का साझा लक्ष्य जीवन का न्यूनतम नुकसान सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये संवाद में कहा कि लॉकडाउन (बंद) समाप्त होने के बाद आबादी के फिर से घर से बाहर निकलने को ध्यान में रखते हुए राज्यों और केंद्र को एक रणनीति तैयार करनी चाहिए।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है। कई जगहों पर लापरवाही के चलते कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 2069 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई है। देशभर में कोरोना के फिलहाल 1860 मामले सक्रिय हैं, 155 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 53 लोगों की मौत हो गई है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने एनएमडीसी की लीज 20 वर्षों के लिए बढ़ाई

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।