भोपाल। देश में भले ही कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लॉकडाउन 2 लागू कर दिया गया है। मगर इसी के साथ अब एक नई समस्या सामने आ रही है। दरअसल कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मृतकों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट अंतिम संस्कार के बाद मिली है। जिसके चलते संक्रमण का खतरा भी बढ़ने की आशंका है। ताजा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है।

मध्यप्रदेश की राजधानी में कोरोना संक्रमितों व इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। साथ ही शहर में मंगलवार तक कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मगर इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ की रिपोर्ट अंतिम संस्कार के बाद आई है।

जहांगीराबाद में रहने वाले 74 साल के व्यक्ति की संक्रमण से 11 अप्रैल को मौत हो गई। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इधर, हमीदिया अस्पताल में 60 साल के एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। शव से कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए है। इनके अतिरिक्त 15 अन्य सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

See also  महंगाई की मार : 6 दिनों में दूसरी बार बढ़ी सीएनजी की कीमत

इतना ही नहीं पिछली दो मौतों की इस मामले में भी कोरोना की जांच रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद मिली। इसके अलावा इसमें प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है दरअसल कोरोना संदिग्ध होने के बावजूद धार्मिक रीतिरिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है जिसमें लोगों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

संदिग्ध मौत में प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन

भोपाल में कोरोना से अब तक चार मौत हुई हैं। इनमें से तीन मौत ऐसी हैं, जिसमें अंतिम संस्कार के बाद जांच रिपोर्ट आई है। यहां एक बात साफ तौर पर दिखाई दे रही है कि कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करा पा रहा है। मृतक के परिजन पूरी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर रहे हैं और कोई उनको रोकने वाला नहीं है। जगन्नाथ मैथिल, इमरान खान और राजकुमार यादव इसका उदाहरण हैं।

See also  अशोका हॉस्पिटल पर 50 हजार रुपए जुर्माना, हो रहा था दूषित जल का रिसाव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।