गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

लॉकडाउन 3.0ः बगैर टिकट यात्रा कर सकेंगे मजदूर, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों अब आसानी से अपने घर जा सकेंगे। रेलवे ने उनके लिए खास ट्रेनों की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे ट्रेन में ही भोजन की व्यवस्था करेगा। मगर मजदूरों को यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर क्लास सुपरफास्ट का किराया 30 रुपये होगा। साथ ही भोजन और पानी के लिए प्रति यात्री 20 रुपये शुल्क होगा। मगर मजदूरों से इसका किराया नहीं लिया जाएगा। दरअसल यह खर्च सरकार उठाएगी।

रजिस्ट्रेशन है जरूरी

रेलवे के नियमानुसार स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने हेतु मजदूरों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत और अनुमति प्राप्त लोगों को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा। रेलवे किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह को टिकट जारी नहीं करेगा।

चुनिंदा जगहों पर रुकेंगी ट्रेनें

मजदूरों व अन्य जरूरतमंदों को घर वापस लाने के लिए चलाई जा रही खास ट्रेनें किसी भी स्टेशन पर न रूक कर तय स्थानों पर ही रूकेंगी। लॉकडाउन की तिथि 17 मई तक बढ़ गई है। जिसके बाद रेलवे ने सभी पैसेजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। लॉकडाउन 3.0 में अब दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्रों के लिए ही खास ट्रेनें चलेंगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन