गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

लॉकडाउन-3 : कल से मोबाइल-लैपटॉप की ऑनलाइन बिक्री शुरू होगी, कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग, पर रेड जोन में प्रतिबंध जारी रहेगा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इस दौरान लोगों को कई बड़ी राहत मिलने जा रही है। गैरजरूरी सेवाएं कल से शर्तों के साथ शुरू हो रही है, तो वहीं शराब की दुकान भी कल से खुलने जा रही है। वहीं कल से कई ऑनलाइन सामानों की भी डिलीवरी शुरू हो रही है।

दरअसल, केन्द्र सरकार ने 4 मई यानी कल से Amazon, Flipkart, Paytm Mall समेत सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी की अनुमति दे दी है। लेकिन ये अनुमति केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में रहने वाले लोगों के लिए है, लेकिन अगर आपका इलाका रेड जोन घोषित है, फिर इस छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

यानी रेड जोन इलाके में अभी केवल जरूरी चीजों की सप्लाई की छूट है। रेड जोन इलाकों में 17 मई तक पहले की तरह की सभी तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। यानी रेड जोन में रहने वाले अभी मोबाइल-लैपटॉप नहीं खरीद पाएंगे।

सरकार की इस छूट से बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिलने वाली है। पिछले करीब 40 दिन लोग गैर-जरूरी सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध जारी है।

ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने देश के 700 से ज्यादा जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा है। इनमें से ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी की अनुमति दी है।

वहीं, जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी हर जोन में की जा सकेगी। ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्टैंड अलोन दुकानें जो कि रेसिडेंशिएल कॉम्प्लेक्स के पास चलते हैं, खोले जा सकेंगे। इससे लोगों को और कंपनियों को राहत मिलेगी।

पिछले करीब डेढ़ महीने से कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन है, जिसके कारण केवल जरूरी सामानों की ही डिलीवरी की अनुमति और दुकानें खोलने की अनुमति है। केन्द्र सरकार द्वारा इन ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर जरूरी सामानों की डिवीवरी की अनुमति देने के बाद ई-कॉमर्स कंपनियां अपने बिजनेस को री-ओपन कर सकती हैं।

इसकी वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Xiaomi, Realme, Vivo, OPPO, Samsung, OnePlus अपने स्मार्टफोन्स को सेल कर सकेंगी। साथ ही, पिछले करीब दो महीने से लॉन्च के लिए पेंडिग स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकेगा।

स्मार्टफोन्स के अलावा यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट से लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज आदि को भी ऑर्डर कर सकेंगे। हालांकि, मुंबई एवं दिल्ली और नोएडा के ग्राहकों को 17 मई तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि ये रेड जोन में आते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन