टीआरपी न्यूज/रायपुर। पिछले 10 सालों में यह पहली बार है कि जब रायपुर का अधिकतम तापमान मई में 40 डिग्री के नीचे चल रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। यह प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत है। मई में तापमान 43, 44, 45 और 46 डिग्री तक पहुंच जाता है। बुधवार को राजधानी रायपुर का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है।

तापमान ना बढ़ने की प्रमुख वजह

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी नहीं हुई है। जैसे ही यह उत्तर पश्चिमी होगी, राजस्थान से गर्म हवा आने शुरू हो जाएंगे क्योंकि छत्तीसगढ़ में गर्मी इन्ही हवाओं पर निर्भर करती है। दूसरा, एक द्रोणिका विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक बनी हुई है जो कर्नाटक से तमिलनाडु तब बनती है। तीसरा, एक के बाद एक चक्रवात बनते जा रहे हैं। 17 मई के बीच इस चक्रवात बनने का पूर्वानुमान है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्र ने बताया कि मई में ऐसा बहुत मौसम बहुत कम देखने मिलता है। अभी तो लगातार चक्रवात जो होने का बनते जा रहे हैं। यही बारिश करवा रहे हैं। लॉक डाउन की वजह से तापमान 3 से 4 डिग्री का फर्क आया है।

See also  अब इस जिले में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, देखें जारी आदेश

सामने आई ये वजह

18 से 32 प्रतिशत उद्योगों से निकलने वाला धुआं 45 प्रतिशत वाहनों से निकलने वाला धुआं और उसके साथ रोड निर्माण और धूल। 22 प्रतिशत कचरे जलने की वजह से। इनकी वजह से आने वाली नमी आगे बढ़ जाती है और उत्तराखंड में बारिश करवाती है और यहां तापमान बढ़ा हुआ होता है। लेकिन इस साल लॉकडाउन की वजह से प्रदूषश रिकार्ड स्तर पर कम हुआ है और हवा में नमी बनी हुई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।