lockdown extended: तमिलनाडु में 7 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन...जानिए क्या है पाबंदियां, किन्हें है छूट
image source : google

टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए CM एम के स्टालिन ने दोबारा राज्य में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया दिया है। उन्होंने यह फैसला पार्टी और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के करने बाद लिया है। हालांकि 24 मई को तमिलनाडु में पूर्ण लॉकडाउन की अवधि पूरी हो रही थी। वहीं अब 24 मई से अगले एक हफ्ते तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें, इस दौरान जनता को किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। लॉकडाउन की अवधि में फार्मेसी, मेडिकल स्टोर, वेटरनरी क्लीनिक, दूध, पानी की सप्लाई और अन्य ज़रूरी चीजों के लिए दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान समाचार पत्रों के वितरण कार्यालय भी खुले रहेंगे। इसके अलावा सब्जियों और फलों की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन लोगों की रोजमर्रा की ज़रूरत को देखते हुए चेन्नई शहर और अन्य जिलों में बागवानी विभाग और स्थानीय निकाय की मदद से इन्हें लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

See also  एक तरफ शराब लेने की होड़, दूसरी तरफ विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं

इनमें रहेगी छूट 

  • वहीं राज्य के सभी आवश्यक विभागों में सचिवालय के जरिये काम होगा। प्राइवेट फर्म्स, बैंक, बीमा कंपनियों, आईटी और आईटीईएस स्टाफ को घर से काम करने की अनुमति होगी।
  • लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप, एटीएम, कृषि सामान ले जाने वाले वाहन और जरूरी सामग्री ले जाने वाले वाहनों को छूट होगी।
  • एक जिले से दूसरे जिले में मेडिकल एमरजेंसी और अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए लोग जा सकेंगे। हालांकि इसके लिए इन्हें ई-रजिस्ट्रेशन कराने की ज़रूरत होगी।
  • न्यूज और मीडिया कंपनियां अपना काम पहले की ही तरह कर सकेंगी।
  • राज्य में सभी दुकानों के खुलने का समय शनिवार रात 9 बजे तक होगा। इसके बाद रविवार से दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकेंगी।
  • शनिवार और रविवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बसों का ट्रांसपोर्ट जारी रहेगा।

बता दें, राज्य में इस वक्त कुल 17 लाख 70 हजार 988 कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जबकि एक्टिव कोरोना केसेज की संख्या 2 लाख 74 हजार 629 हैं। शुक्रवार को 24 हजार 478 लोग रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए हैं और प्रदेश में रिकवरी की कुल संख्या 14 लाख 76 हजार 761 पहुंच गई हैं।

See also  Breaking: जनवरी में नहीं होगी जेईई मेन परीक्षा, डेटशीट जारी न होने एक माह आगे बढ़ सकती है तारीख

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।