LOCKDOWN
हरियाणा में एक सप्ताह के लिए बढ़ा LOCKDOWN

टीआरपी डेस्क। सुरक्षित हरियाणा ’के तहत राज्य में कोरोना प्रतिबंध को 31 मई की सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीँ हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना का हरियाणा में अब इतिहास लिखा जाएगा, ताकि 50 या 100 साल बाद की हमारी पीढ़ी को इस महामारी के बारे में जानकारी मिल सके और अगर उनके सामने इस तरह की कोई आपदा या महामारी आती भी है तो उन्हें इससे निपटने में मदद मिल सके।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना से जुड़ा इतिहास लिखने के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें ये जिक्र किया जाएगा कि कोरोना के समय प्रदेश के हालात कैसे थे, इससे निपटने के लिए सरकार ने क्या-क्या उपाय किये। मंत्री अनिल विज ने खासतौर पर आज के समय का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि शुरूआत में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। यहां तक मास्क कैसे लगेगा और कहां मिलेगा । पीपीई किट कहां बनेगी। क्या-क्या सावधानियां है और दवाइयां क्या हैं। इनके बारे में हमें कुछ भी मालूम नहीं था लेकिन फिर हालात से लड़ते हुए हमें इससे बचाव के बारे में अंदाजा हुआ और अब यही तजुर्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए रखना चाहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।