गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

लॉकडाउनः गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आईजी-एसपी को गाइडलाइन का पालन कराने के दिए निर्देश

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लॉकडाउन को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसी मजदूर के भूखा नहीं रहने और 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए।

गृहमंत्री साहू ने दूरभाष से सभी रेंज के आईजी एवं जिलों के एसपी से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 3 मई तक जिलों की सीमाओं को सील कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने, दूध, सब्जी, राशन, दवाइयां जैसे जरूरी आवश्यक वस्तुओं के विक्रय मूल्यों को नियंत्रित रखने के लिए आकस्मिक जांच कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि शहर के झुग्गी-झोपड़ी और मोहल्लों में अनावश्यक भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिल रही है। लोग लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे में सतत् निगरानी रखने के साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।

गृहमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को होने वाली समस्या स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में भी राहगीरों एवं सुनसान गलियों में चोरों की संख्या, लूट की वारदात बढ़ने लगी है। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ध्यान देने को कहा।

इसके अलावा कृषि कार्य व ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों को प्रारम्भ करने के आदेश को ध्यान में रखते हुए सतत् निगरानी रखने के साथ फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने को कहा।

वहीं राज्य शासन द्वारा जिस क्षेत्र में छूट दी गई है, वहां भी फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने, कोविड-19 के इलाज में लगे डॉक्टर व नर्स के साथ कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने और अवैध शराब बिक्री, शराब दुकान में चोरी और अन्य नशा का प्रकरण पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन