नई दिल्ली। देश के जिन राज्यों में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 75 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इसी के साथ ही सभी शहरों की मेट्रो 31 सेवा मार्च तक बंद रहेगी। इन जिलों में मुंबई, पुणे, नोएडा, हैदराबाद, जयपुर, भीलवाड़ा, भोपाल, जबलपुर, गाजियाबाद, लखनऊ प्रमुख रूप से शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने यह फैसला उन शहरों के लिए लिया है। जहां पर कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिले हैं। देश के अलग अलग राज्य के 75 शहरों में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए लिया है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन हेतु राज्य सरकारों और उनके मुख्य सचिव को चिट्ठी जारी कर दी है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को इस बाबत उचित दिशा निर्देश जारी करने को कहा है। इन शहरों में 31 मार्च तक सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी। इसी के साथ ही सभी राज्यों के बीच रोड ट्रांसपोर्ट सेवा भी 31 मार्च तक रद्द रहेगी।

See also  Raipur City Crime: ओडिशा में रायपुर पुलिस की रेड, गांजा पैडलर गिरफ्तार, रायपुर के सिविल लाइन थाने में पूछताछ जारी, जल्द होगा नेटवर्क का खुलासा

इस संबंध में कैबिनेट सेक्रेटरी और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक की इस बैठक में तमाम राज्यों के मुख्य सचिवों ने हिस्सा लिया। इसी बैठक में सहमति बनी कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अनावश्यक यात्री परिवहन को तुरंत रोकना आवश्यक है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।