OLYMPIC
जापान में बढ़ा LOCKDOWN, खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक के आयोजन पर मंडरा रहा खतरा

टीआरपी डेस्क। दुनिया भर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते जापान ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ा दिया है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि 23 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक को रद्द किया जा सकता है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद आईपीएल-2021 को रद्द कर दिया गया।

कई बड़े शहरों में 11 मई तक के लिए लगाया गया लॉकडाउन

जापान की सरकार ने देश में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ओक्यो, ओसाका, क्योटा और ह्योगो समेत जापान के कई बड़े शहरों में 23 अप्रैल से 11 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह ब्रेक लगाने के लिए अधिकारी इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इससे खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है।

See also  विधानसभा के सचिवालय में बम की सूचना से हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे और इसके महामारी का रूप लेने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने वाले मुकाबलों को 23 जुलाई, 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि लोगों का मानना है कि हर 40 साल बाद होने वाले ओलंपिक पर किसी ना किसी वजह से आयोजन में परेशानी आती है। इससे पहले 1940 और 1980 में ओलंपिक कार्यक्रम खटाई में पड़ गया था। 1940 में ओलंपिक को रद्द करना पड़ा था, तो वहीं 1980 में दूसरे बड़े देशों ने इसका बहिष्कार कर दिया।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।