इंदौर: इंदौर में लॉकडाउन के दौरान एक युवक को पॉर्श की सवारी करना महंगा पड़ गया। बिना मास्क लगाए घूम रहे युवक को पुलिस ने सड़क में ही उठक बैठक लगवाई और फिर मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल हॉट स्पॉट बने इंदौर में एक युवक 85 लाख की पॉर्शे कार लेकर घूमने निकल पड़ा। इसी बीच कार जैसे ही चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर पहुंची तो पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिसकर्मी ने युवक से मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बस फिर क्या था पुलिस ने उसे बीच सड़क में ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगवा दी और मास्क पहनने की सलाह देकर उसे छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि पॉर्शे कार चलाने वाला यह युवक इंदौर के जाने माने उद्योगपति दीपक दरियानी का बेटा संस्कार दरियानी है। जिसे वह बिना मास्क पहने ही चला रहा था।

See also  कवर्धा के खमहरिया गांव में 30 से ज्यादा गायों की मौत, कीटनाशकयुक्त चारा खाकर 200 गाय बीमार!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।