लूटेरी दुल्हन: एक ही घर में बरात लेकर पहुंचे सात दूल्हे, वहां लटका मिला ताला,​ थाने पहुंचे तो खुली पोल
लूटेरी दुल्हन: एक ही घर में बरात लेकर पहुंचे सात दूल्हे, वहां लटका मिला ताला,​ थाने पहुंचे तो खुली पोल

टीआरपी न्यूज डेस्क। लुटेरी दुल्हन की खबर तो अपने पढ़ी ही होगी पर जब सरकारी योजनाओं में कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की बंंदरबांट करने में एनजीओ भी शामिल हो जाए तो ऐसा ही होना था।


दरअसल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीबो-गरीब मामला आया। भोपाल के कोलार थाने में एक दो नहीं पूरे सात दूल्हे अपनी शिकायत लेकर जमा हुए थे, जिनकी शिकायत थी कि जब हम बारात लेकर यहां पहुंचे, तो न तो दुल्हन, न घरवाले और न ही शादी कराने वाले। इन दूल्हों की शिकायत पर कोलार पुलिस ने ठगी करने वाली संस्था के संचालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संस्था ने इन सभी से शादी कराने के 20-20 हजार रुपए लिए थे।

शादी करवाने का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी करने वाली संस्था शगुन जन कल्याण सेवा समिति के संचालकों पर कोलार पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गरीब लड़कियों को अच्छा रिश्ता दिलाने के बहाने लड़कों को दिखाया जाता था। इन्हीं लड़कियों को दिखाकर वर पक्ष से 20-20 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूले जाते थे। बाद में लड़कियों से कहते थे कि लड़के ने शादी से मना कर दिया। तय तारीख पर जब लड़का बरात लेकर बताए ठिकाने पर पहुंचता तो यहां ताला लगा मिलता।

जानकारी के मुताबिक, मेहगांव, भिंड निवासी 35 वर्षीय केशव बघेल गुरुवार को बारात लेकर आए, तो शादी वाले घर पर ताला लगा मिला। यहां न तो दुल्हन थी और न परिवार वाले। टीआई चंद्रभान पटेल के मुताबिक, शादी तय कराने वाली शगुन जन कल्याण सेवा समिति के दफ्तर पर भी ताला था। परेशान होकर केशव कोलार थाने पहुंचे, तो यहां पहले से छह दूल्हे और उनके परिजन अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।