सरकार करने जा रही है LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आप किसी भी एजेंसी से ले सकेंगे सिलेंडर
सरकार करने जा रही है LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आप किसी भी एजेंसी से ले सकेंगे सिलेंडर

नई दिल्ली/रायपुर। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत गुरुवार को फिर 25 रुपए बढ़ाई गई है, जो इस महीने में तीसरी बार बढ़ी है। सभी कैटेगरी के एलपीजी (LPG) के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं। इसमें सब्सिडी वाला सिलेंडर और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की तरफ से इस्तेमाल में लाया जाने वाला सिलेंडर भी शामिल है।

बता दें कि कोरोना महामारी का कहर काबू में होने के बाद मांग में सुधार के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़े हैं। यही वजह है कि इस महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम (lpg cylinder price) तीसरी बार बढ़ाए गए हैं।

4 और 15 फरवरी को भी बढ़े थे दाम

बता दें कि इससे पहले चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर और 15 फरवरी को 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस दौरान गैस की कीमतों में 150 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।