लखनऊ: ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर...2 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
image source : google

टीएआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां देवा रोड स्थित के.टी प्लांट में ऑक्सीजन रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फट गया। जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल गए हैं। मृतकों में एक प्लांट का कर्मचारी और दूसरा रीफिलिंग के लिए आया व्यक्ति शामिल है।

फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी अनुसार कई कर्मचारी अभी भी प्लांट के अंदर फंसे हुए हैं। वहीं पुलिस मुताबिक, ऑक्सीजन प्लांट पर यह हादसा रीफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।