बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

देश के पर्यटन नक्शे पर माँ बम्लेश्वरी की धरा डोंगरगढ़ शामिल, डोंगरगढ़ प्रसाद योजना के लिए राशि स्वीकृति पर सांसद ने व्यक्त किया मंत्री प्रह्लाद पटेल का आभार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। देश के पर्यटन नक्शे पर माँ बम्लेश्वरी की धरा डोंगरगढ़ को पूर्व में चिन्हित कर लिया गया है। जिसके लिए सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल का आभार व्यक्त किया है। माँ बम्लेश्वरी की धरा के सौंदर्यीकरण हेतु 43 करोड़ 33 लाख रु जारी भी किया गया है।

राशि स्वीकृति पर अत्यंत हर्षित सांसद ने बताया कि वे राशि जारी करने के लिए न सिर्फ पत्राचार वरन व्यक्तिगत रूप से पर्यटन मंत्री जी से मुलाकात करते रहे। यहाँ तक कि सामान्य मुलाकात में भी वे मुस्कुरा कर स्वयं आश्वासन देने लगे थे कि शीघ्र राशि जारी कर दूंगा।

विलम्ब को भांपते हुए मैंने साढ़े नौ एकड़ भूमि पर्यटन बोर्ड को हस्तांतरित होने का खसरा बी-1 आवेदन सहित उनके हाथो में दिया था। उन्होंने आगे कहा कि अब डोंगरगढ़ की तस्वीर में अमूलचुल परिवर्तन होगा जो माँ बम्लेश्वरी के आशीर्वाद और नागरिको के स्नेह से ही संभव हो सका है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन