टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश उपचुनाव : भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। आयोग ने गुरुवार को यह फैसला कमलनाथ द्वारा आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते लिया। बता दें कि इस समय राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है। 

 इमरती देवी को कहा था आइटम, आयोग ने जारी किया था नोटिस

आयोग ने कहा है कि अब से कमलनाथ ने अगर एक भी प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो पूरा खर्च वह उम्मीदवार वहन करेगा जिसके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कार्यक्रम आयोजित हो रहा होगा। कमलनाथ के लिए यह संकट तब शुरू हुआ था जब उन्होंने भाजपा नेता इमरती देवी को आइटम कह कर संबोधित किया था। इसे लेकर आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था।

28 विधानसभा सीटों पर होना है मध्यप्रदेश उपचुनाव

बता दें कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 28 विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव ( मध्यप्रदेश उपचुनाव ) होने जा रहे हैं। तीन नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव से यह तय होगा कि प्रदेश की सत्ता में सत्तारूढ़ भाजपा रहेगी या विपक्षी कांग्रेस। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

See also  Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है पवित्र सावन, जानें कब पड़ेगा पहला सोमवार, शुभ मुहूर्त और व्रत के जरूरी नियम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।