भोपाल। एमपी में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रही मतगणना के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रुझानों से बीजेपी नेताओं में काफी उत्साह है। जोबट में बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत चुनाव जीत गयी हैं, वहीं सतना जिले के रैगांव में बीजेपी लगातार पिछड़ रही है।

बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

खंडवा में काउंटिंग में गड़बड़ी

उधर खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी बढ़त है। बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल आगे चल रहे हैं। मतगणना के दौरान ही कांग्रेस के राज नारायण सिंह मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए।

दरअसल खंडवा लोकसभा उपचुनाव के परिणामों के बीच निवार्चन आयोग के आंकड़ों में बड़ी त्रुटि नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा क्षेत्र बागली में अचानक बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल हो गई, जिसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसी बीच रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।