महासमुंद ब्रेकिंग: जिला जेल से पांच बंदी जेल की पीछे की दीवार कूद कर हुए फरार
महासमुंद ब्रेकिंग: जिला जेल से पांच बंदी जेल की पीछे की दीवार कूद कर हुए फरार

महासमुंद। महासमुंद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जिला जेल से पांच बंदी फरार हो गए हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी जेल के पीछे की दीवार कूद कर फरार हुए हैं.

फरार बंदियो मे से एक 363 ,366,376 , एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट और तीन 397,341,25,27 के तहत दर्ज अपराध में बंदी थे. कैदियों में से चार महासमुंद जिले के है और एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वहीं इनमे से चार को 2019 मे एक को 2020 मे जेल लाया गया था.

जेल से कैदियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं, वहीं पुलिस ने फरार कैदियों की खोजबीन शुरू कर दी है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।