नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) साल 2014 के बाद से कुछ ऐसे काम कर रही है जो अन्य पार्टियों के लिए भी एक अच्छा सबक साबित हो सकता है। BJP को पहले ही पता होता है कि, किस नेता को किस समय सामने लाया जाना है। जिससे समय पर पार्टी को मजबूती मिल सके। इसी तारतम्य में भाजपा (BJP) ने अपने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव करते हुए बड़ा फेरबदल किया है।

अब अजय कुमार (Ajay Kumar) उत्तराखंड (Uttrakhand) भाजपा के नए महामंत्री संगठन होंगे। बता दें कि संजय कुमार के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली चल रहा था। अजय कुमार पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं ये उत्तराखंड में आरएसएस (RSS) के प्रचारक भी रहे हैं।

बिहार (Bihar) भाजपा को संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पश्चिमी चंपारण से पार्टी के सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताया है और उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी है।

वहीं सतीश पूनिया (Satish Punia) को राजस्थान (Rajasthan) का कार्यभार सौंपा गया है। राजस्थान में पहले मदनलाल सैनी राज्य के अध्यक्ष पद का पदभार संभाल रहे थे। लेकिन 25 जून को उनके निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।