बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

मंगलम में अमंगल: दलित महिला ने खरीदी कार, शोरूम में हुआ दुर्व्यवहार

मंगलम में अमंगल: दलित महिला ने खरीदी कार, शोरूम में हुआ दुर्व्यवहार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. महिला ने रायपुर के एक कार सेलर कंपनी पर अपमानित भाव से जानबूझकर मानसिक अवसाद पहुंचाने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने यह आरोप देवपुरी स्थित शो रूम मंगलम हुंडई पर लगाते हुए अजाक पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई और लोन लेकर शो रूम मंगलम हुंडई से एक कार खरीदी। पीड़िता 27 मई को i-20 sposh (पेट्रोल) मॉडल की कार को खरीदने के लिए सपरिवार शो रूम मंगलम हुंडई पहुंची।

कार हैंडओवर करते वक्त नहीं किया गया श्रीपूजन

यहाँ कंपनी को कार की रकम और तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह डिलीवरी सेक्शन की तरफ गईं, जहाँ ग्राहक को कार हैंडओवर करते वक्त अनिवार्य रूप से पूजन का कार्यक्रम किया जाता है. लेकिन महिला के कार खरीदने के उपरांत ऐसा कुछ भी नहीं किया गया. यहाँ तक महिला को स्पॉट पर श्रीपूजन तक करने नहीं दिया गया.

जातिगत दुर्भावना से अपमानित महसूस कराया

इतना ही नहीं कंपनी के एक स्टाफ ने कार को बाहर निकालकर पीड़िता को जातिगत दुर्भावना से अपमानित महसूस कराया। हैरानी की बात तो ये है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कार कंपनी के किसी अधिकृत व्यक्ति ने उनसे मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। कार कंपनी के इस बर्ताव से महिला और उनके परिवार वालों को काफी ठेस पहुंची है।

फीड बैक कॉल पर भी आपत्ति के बाद कोई रिएक्शन नहीं

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार कंपनी की ओर से आए फीड बैक कॉल पर पीड़िता के पति द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन बावजूद इसके कम्पनी की ओर से कोई अफ़सोस या खेद प्रकट नहीं किया गया.इस पूरे घटनाक्रम में ग्राहक और उनके परिवारवालों के साथ किए गए जातिगत दुर्भावना से पीड़िता को मानसिक रूप से ठेस पहुंची है.

सीसीटीवी को जब्त कर कार्यवाही की मांग

इस अपमानित कृत्य से आहत पीड़िता ने शो रूम मंगलम हुंडई को कार वापस लेने और किसी अन्य शो रूम से ससम्मान नई कार खरीदने की इच्छा जताई है. महिला ने शो रूम में लगे सीसीटीवी को जब्त कर कंपनी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

मुझे जानकारी नहीं कहकर कार शो रूम के मालिक ने काटा फोन

इस संबंध में जब द रूरल प्रेस के संवाददाता ने कार शो रूम कम्पनी के मालिक मंगलम से दूरभाष पर चर्चा कर उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने मुझे इस बात की कोई जानकरी नहीं कहकर फोन काट दिया।

मामले की शिकायत मिली है. जांच जारी है. कविता धुर्वे, थाना प्रभारी अजाक थाना-रायपुर

देखें शिकायत की कॉपी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन